रामायणम्’ की भव्यता से प्रभावित हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा को दीं शुभकामनाएँ
Spread the loveएस.एस. राजामौली ने नितेश तिवारी और...
Spread the loveएस.एस. राजामौली ने नितेश तिवारी और...
Spread the loveरायपुर नवरात्रि के पावन अवसर पर...
Spread the love इंदौर, 17 अक्टूबर 2026 ।...
जगदलपुर, 25 जून । छत्तीसगढ़ के थाना बीजापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पदेड़ा के साप्ताहिक बाजार में साेमवार काे आत्मसमर्पित नक्सली से डीआरजी में आरक्षक पद पर कार्यरत संतु पोटाम पर नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने धारदार हथियार से प्राण घातक हमला कर दिया था। इस हमले में आरक्षक संतु पोटाम गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे नक्सलियों ने मरा समझकर उसे छोड़कर चले गए। गंभीर रूप से घायल जवान ने हमलावर नक्सलियों में एक को पहचानने की बात कही है। फिलहाल, घायल आरक्षक का जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। जहां उसकी स्थिति अभी ठीक बताई जा रही है। घायल जवान की पत्नी सुनीता पोटम मेंकाॅज में उसके साथ रही, सुनीता के विवाह को एक वर्ष भी पूरा नही हुआ है।
