नगर निगम का बुलडोजर एक्शन, ले आउट से बाहर बने 40 मकानों पर चलाया बुलडोजर, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल……
Spread the loveरायपुर। राजधानी के भाठागांव स्थित रावतपुरा...
Spread the loveरायपुर। राजधानी के भाठागांव स्थित रावतपुरा...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली...
Spread the loveनई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार...
रायपुर, 25 जून । छत्तीसगढ़ में ट्रैफिक चालान मामलों की सुनवाई के लिए सभी संभागों में वर्चुअल कोर्ट खोले जाएंगे। इस संंबध में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मनीष कुमार ठाकुर ने मंगलवार देर शाम आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार राज्य के पांचों संभागों बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा में वर्चुअल कोर्ट की शुरुआत की जा रही है।
हाईकोर्ट के इस आदेश से अब वाहन चालकों को कोर्ट के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे । ऑनलाइन प्रकिया से चालान की जानकारी, सुनवाई और भुगतान होने से समय की बचत के साथ-साथ कोर्ट पर बोझ भी कम पड़ेगा।वाहन चालकों को अपने चालान की जानकारी संबधित पोर्टल और एप पर सीधे मिल सकेगी।जिसके बाद वे वर्चुअल सुनवाई के माध्यम से मामले का निपटारा किया जा सकता है। ऑनलाइन माध्यम से ही चालान की जानकारी, सुनवाई और भुगतान हो सकेगा ।
इन वर्चुअल कोर्ट में सुनवाई की जिम्मेदारी संबंधित जिले के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सीजेएम की होगी। इस संंबध में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मनीष कुमार ठाकुर ने जारी किया है।आदेश के अनुसार बस्तर संभाग के वर्चुअल कोर्ट का संचालन जगदलपुर में होगा, यहां सुकमा, दंतेवाड़ा समेत अन्य जिलों के चालान मामलों की सुनवाई की जाएगी। बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और अंबिकापुर में स्थापित वर्चुअल कोर्ट्स अपने-अपने संभागीय जिलों के मामलों की सुनवाई करेंगी।बिलासपुर संभाग में सीजेएम की कोर्ट में बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, सक्ती, कोरबा, मुंगेली, रायगढ़, सारागढ़-बिलाईगढ़ के ट्रैफिक चालान के केस सुने जाएंगे।
