ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई से मचा हड़कंप…
Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में...
Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग से...
Spread the loveबुलडोजर से मस्जिद को तोड़ रहा...
इंदौर – इंदौर प्रेस क्लब में ऐसे मौक़े कम ही आए हैं जब किसी अधिकारी को इस तरह विदाई दी गई हो। इंदौर में जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक डॉक्टर आर आर पटेल की आठ वर्षों की सुधीर्घ सेवाओं के बाद भोपाल स्थानांतरण पर उन्हें सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई। स्थानीय वरिष्ठ पत्रकारों के साथ साथ डिविजनल कमिश्नर दीपक सिंह एडिशनल पुलिस कमिश्नर श्री अमित सिंह और नगर निगम के कमिश्नर शिवम वर्मा के साथ साथ प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने उन्हें शाल श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने इस अवसर पर है श्री पटेल की उम्दा कार्यशैली पर प्रकाश डाला। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने इस अवसर पर कहा कि इन्दौर में VVIP आगमन पर श्री पटेल के कारण बेहतर मीडिया समन्वय रहता था। नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा ने भी जनसंपर्क विभाग में श्री पटेल की उपलब्धियों की सराहना की।
इस अवसर पर रोचक प्रसंग तब बना जब उपस्थित सभी पत्रकारों ने समवेत स्वरों में *माना तेरी यारी को कहाँ ऐसा याराना* गाकर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। डॉक्टर पटेल ने इस अवसर पर मीडिया जगत की ओर से शासन प्रशासन को मिले सहयोग के लिए आभार जताया और कोविड के दौरान हुए विशेष कार्यों का उल्लेख भी किया।
