नवरात्रि महापर्व के उपलक्ष्य में चिंतामण हनुमान मंदिर में 27 अक्टूबर को संध्या 7:00 बजे कन्या पूजन
Spread the love इंदौर। रोबोट चौराहा स्थित श्री...
Spread the love इंदौर। रोबोट चौराहा स्थित श्री...
Spread the loveसलमान खान स्टारर ‘मॉन्स्टर’ में अब...
Spread the loveतापसी पन्नू ने ‘गांधारी’ की ग्लोबल...
रायपुर, 23 जून । रेलवे ने बिलासपुर और काचीगुडा के बीच चार फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
रेलवे प्रबन्धन से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर- काचीगुडा-बिलासपुर के मध्य ट्रेन संख्या 08263/08264 चलाई जाएगी। यह ट्रेन बिलासपुर से आज 23 जून, 30 जून, 7 जुलाई और 14 जुलाई को रवाना होगी, जबकि वापसी में काचीगुड़ा से 24 जून, 1 जुलाई, 8 जुलाई और 15 जुलाई को चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें 2 एसएलआरडी, 5 सामान्य श्रेणी, 7 स्लीपर और 2 एसी थ्री-टियर कोच शामिल हैं।
बिलासपुर के रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार काचीगुडा के लिए चलने वाली गाड़ी संख्या 08263 सुबह 10.05 बजे बिलासपुर से रवाना होगी और भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, वड्सा, चांदाफोर्ट, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचिर्याल, रामगुंडम, काजीपेट जंक्शन, चरलापल्ली होते हुए अगले दिन रात 1.30 बजे काचीगुडा पहुंचेगी। वहीं काचीगुडा से बिलासपुर लौटने वाली गाड़ी संख्या 08264 सुबह 4.30 बजे काचीगुडा से रवाना होगी और मुजफ्फरनगर, चरलापल्ली, काजीपेट, रामगुंडम, मंचिर्याल, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, चांदाफोर्ट, वड्सा, गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा होते हुए रात 9.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।
