मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना बनी श्रमिक परिवार का सहारा, बच्चों की पढ़ाई की राह हुई आसान
Spread the loveरायपुर- मेहनत-मजदूरी से परिवार चलाने वाले...
Spread the loveरायपुर- मेहनत-मजदूरी से परिवार चलाने वाले...
Spread the loveनई दिल्ली- भारत और फ्रांस के...
Spread the loveसहारनपुर – पितृ पक्ष समाप्त होते ही...
रायपुर 22 जून । छत्तीसगढ़ में एक जून से अब तक 55.0 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्यस्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक जशपुर जिले में सर्वाधिक 188.4 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। नारायणपुर जिले में सबसे कम 13.5 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।
राज्यस्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा रविवार काे प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 74.4 मि.मी., सूरजपुर में 86.4 मि.मी., बलरामपुर में 187.7 मिमी, कोरिया में 127.0 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 55.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले में 38.6 मिमी बलौदाबाजार में 41.9 मि.मी., गरियाबंद में 47.5 मि.मी., महासमुंद में 30.4 मि.मी. और धमतरी में 24.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर में 23.1 मिमी, मुंगेली में 14.8 मिमी रायगढ़ में 112.7 मिमी, सारंगढ़ बिलाईगढ़ में 40.6 मि.मी, जांजगीर-चांपा में 42.5 मिमी, सक्ती में 47.6 मिमी कोरबा में 63.9 मिमी और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 49.6 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। दुर्ग जिले में 42.0 मिमी, कबीरधाम में 32.9 मिमी, राजनांदगांव में 25.9 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 21.5 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 42.9 मिमी, बालोद में 38.7 मिमी और बेमेतरा में 14.6 मिमी वर्षा रिकार्ड हुई है। बस्तर जिले में 63.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है। कोंडागांव में 26.9 मिमी, कांकेर में 35.8 मिमी, दंतेवाड़ा में 73.8 मिमी, सुकमा में 20.8 मिमी और बीजापुर में 67.3 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
