VIP Visit : अगले 15 दिन रहेंगे खास, छत्तीसगढ़ आएंगे राष्ट्रपति मुर्मू और मोहन भागवत, राज्योत्सव में अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले 15...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले 15...
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में...
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से...
जशपुर/रायपुर, 21 जून । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ के जशपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सीएम साय के साथ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय में राज्यपाल रमन डेका ,डीजीपी, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने भी आज सुबह योग किया।यहां आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग छात्रा रीमा साहू ने योग किया।यहां पर एक बुजुर्ग मुस्लिम महिला के साथ समाज की महिलाओं ने भी आसन लगाए।यहाँ पर योग शिक्षक ने सूर्य नमस्कार भी करवाया।
मुख्यमंत्री साय शनिवार सुबह 7 बजे रणजीता स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। आज मुख्यमंत्री दुलदुला, कुनकुरी, तपकरा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। योग दिवस के खास मौके पर आज जशपुर वासियों को कई विकास कार्यों की सौगात मिलेगी।मुख्यमंत्री कुनकुरी के नव निर्मित सद्भभावना भवन का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा वन विभाग के चरण पादुका वितरण समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य का एक समग्र माध्यम है।
उपमुख्यमंत्री अरुण शाह, मुंगेली और रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने योगासन लगाया।राज्य के मंत्री सांसद विधायकों ने भी अलग-अलग अपने जिलों में योग गुरुओं के मार्गदर्शन में योग किया । ज्ञात हो कि जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक योग संगम -हरित योग थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।रायपुर के विधायक सुनील सोनी ,अनुज शर्मा ने भी आज सुबह योग किया।खालसा स्कूल में दुर्ग सांसद विजय बघेल, दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, कलेक्टर अभिजीत सिंह, आईजी रामगोपाल गर्ग, एसपी सहित स्कूल के बच्चों ने योग किया।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने विश्व योग दिवस पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर करा-” योग भारत की प्राचीन साधना है, जो शरीर, मन और आत्मा को जोड़ती है। आइए! भारतीयता के अभिन्न अंग रहे योग से हम सब जुड़ें और स्वस्थ, अनुशासित और तनावमुक्त जीवन की ओर बढ़ें. “करें योग, रहें निरोग”।
