कोंडागांव के ढोकरा शिल्पकार बन्नूराम बैद का शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए चयन
Spread the loveकोंडागांव के ढोकरा शिल्पकार बन्नूराम बैद...
Spread the loveकोंडागांव के ढोकरा शिल्पकार बन्नूराम बैद...
Spread the loveडॉ. रमन सिंह – सादगी से...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...
रायपुर 20 जून । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार को रायपुर से लेकर जशपुर तक के दौरे पर रहेंगे। वे आज दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक से करेंगे, जो सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। इसके तुरंत बाद वे कार से सयाजी होटल रायपुर पहुंचेंगे, जहां दोपहर 12:10 बजे से “पंख क्षेत्र उपलब्धि पुरस्कार 2025” कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम एक घंटे तक चलेगा और इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 2:20 बजे वे पुनः रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रामपुर पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के बगिया हेलीपेड के लिए उड़ान भरेंगे और 3:45 बजे वहां पहुंचेंगे।वे रात्रि बगिया में विश्राम करेंगे।
