रायगढ़, 20 जून । गौरीशंकर मंदिर निकट स्थित अग्रोहा भवन में आज शुक्रवार को जननेता रोशनलाल अग्रवाल की जयंती के उपलक्ष्य में कमलम परिवार व रक्तवीर परिवार के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले चार वर्षों से लगातार उनकी याद में उनके समर्थकों व प्रशंसकों द्वारा उक्त कार्यक्रम किया जा रहा है। आज 20 जून को 5वाँ रक्तदान शिविर है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक संख्या में न्यू ब्लड डोनर तैयार करना है।
आयाेजकाें का कहना है कि लोग रक्तदान करने से डरते हैं और आजीवन कभी ब्लड डोनेट नहीं कर पाते हैं। जबकि अनेकानेक फायदे हैं। स्वयं डॉ भी रक्तदान करते हैं। एक बार ब्लड डोनेट करने के बाद उसका अंदर का डर खत्म हो जाएगा। विषम परिस्थितियों में स्वयं ब्लड डोनेट कर पायेगा।
उल्लेखनीय है कि हमारे शहर के लोकप्रिय पूर्व विधायक व श्रद्धेय जननेता रोशनलाल अग्रवाल की जयंती के अवसर पर आज प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक रक्तदान शिविर अग्रोहा भवन में लगाया गया है। ब्लड डोनेट करने के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास प्राथमिकता से किया जा रहा है। जो व्यक्ति ब्लड डोनेट करने से डरते है और अब तक कभी रक्तदान नहीं किया है। ऐसे लोगो को जागरूक कर ब्लड डोनेट करने के लिए प्रेरित करना है। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी रायगढ़ रक्तवीर परिवार व कमलम परिवार द्वारा आह्वान किया जा रहा है कि पूर्व विधायक जननेता स्व. रोशनलाल अग्रवाल की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर रक्तदान करें। उनके समर्थकों, प्रशंसकों व आमजनों से अपील है कि रक्तदान के महत्व व उसकी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए भारी संख्या में रक्तदान करने अग्रोहा भवन, गौरीशंकर मंदिर चौक रायगढ़ पहुंचे। स्वेईच्छा से रक्तदान कर किसी का जीवन बचाने के साथ ही जन चेतना का कार्य करने का अवसर है। हमारे पूर्व विधायक जननेता रोशनलाल अग्रवाल द्वारा सदैव स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना सहित रक्तदान करने की प्रेरणा देते थे। उनकी स्मरण करते हुए जन्म जयंती पर रक्तदान का कार्यक्रम करके सच्ची पुष्पांजलि अर्पित किया जा रहा है।
रक्तदान करने के फायदे
1.नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है ।
2.बल्डप्रेशर सामान्य रहता है ।
3.कैंसर जैसे घातक रोगो के होने का खतरा कम रहता है ।
4.हार्टअटेक की संभावना में 90 प्रतिशत की कमी होती है ।
5.नए बल्ड सेल्स बनने लगते हैं ।
6.मोटापे से बचाव ।
7.लिवर स्वस्थ्य रहता है ।
8.कोलेस्ट्रोंल का लेवल सन्तुलित रहता है ।
