रामायणम्’ की भव्यता से प्रभावित हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा को दीं शुभकामनाएँ
Spread the loveएस.एस. राजामौली ने नितेश तिवारी और...
Spread the loveएस.एस. राजामौली ने नितेश तिवारी और...
Spread the loveरायपुर नवरात्रि के पावन अवसर पर...
Spread the love इंदौर, 17 अक्टूबर 2026 ।...
रायपुर, 19 जून । छत्तीसगढ़ में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (एनएसएफयू) खुल रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने 22 और 23 जून को छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान नवा रायपुर में यूनिवर्सिटी कैंपस का भूमिपूजन करेंगे।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गुरुवार काे नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की जानकारी देते हुए बताया कि, नवा रायपुर में 40 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। लगभग साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये की लागत से विश्वविद्यालय बनेगा। भवन बनने के पहले यूनिवर्सिटी में इसी शैक्षणिक सत्र में पढ़ाई शुरू हो जाएगी, जिसके लिए ट्रांजिट कैंपस का भी गृह मंत्री शुभारंभ करेंगे।
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने बताया कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने प्रवास के दौरान प्रशासनिक बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। हालांकि, बैठक के लिए स्थान अभी तय नहीं किया गया है। इसके साथ अमित शाह बलिदान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों के अलावा बस्तर में जवानों से मुलाकात करेंगे।
