नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Spread the love*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर...
Spread the love*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर...
Spread the love*दिवंगतों के परिजनों के प्रति व्यक्त...
Spread the love*रायपुर के मैदान से पूरी दुनिया...
जम्मू, 19 जून । जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग छोटे वाहनों के लिए दोनों तरफ से खुला है जबकि बड़े वाहनों को केवल श्रीनगर से जम्मू की ओर रवाना किया जा रहा है।
यातायात विभाग के अधिकारी ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोजाना की तरह जारी है। छोटे वाहनों को अपनी लेन में चलने की हिदायत दी गई है और किसी भी वाहन को तेज चलने या फिर ओवरटेक करने से बचने की सलाह दी गई है ताकि राजमार्ग पर जाम की स्थिति न उत्पन्न हो सके। इसी बीच छोटे वाहनों को जम्मू से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू दोनों तरफ से रवाना किया जा रहा है जबकि बड़े वाहनों को केवल श्रीनगर से जम्मू की ओर जाने इजाजत दी गई है।
विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि वह अपनी यात्रा शुरू करने से पहले यातायात कंट्रील रूम से संपर्क करें ताकि बाद में उन्हें किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े।
इसी बीच राजौरी-पुंछ जिलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां से जोड़ने वाला मुगल रोड़ भी वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल है।
