नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveन्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल ने जीता...
Spread the loveरायपुर छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति...
नई दिल्ली, 19 जून । देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर आज सुबह मतदान शुरू हो गया। पांचों सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। यह सीटें हैं-केरल की नीलांबुर, पंजाब की लुधियाना पश्चिम, पश्चिम बंगाल की कालीगंज, गुजरात की विसावदर और कादी। इन सभी सीटों पर मतगणना 23 जून को होगी। इसके बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।
निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में कालीगंज उपचुनाव के पहले एक मतदान केंद्र पर मॉक पोलिंग की गई। इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस से अलीफा अहमद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से आशीष घोष और कांग्रेस से काबिल उद्दीन शेख को उम्मीदवार बनाया है। भारत निर्वाचन आयोग ने 25 मई को चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की थी।
