रामकृष्ण बाग में मां भगवती की आराधना, अष्टमी पर सुंदरकांड का आयोजन
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the love जल संरक्षण की शपथ10 दिवसीय...
Spread the love उज्जैन से अयोध्या-ओरछा तक मंदिरों...
भोपाल, 17 जून । माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा का आयोजन आज (मंगलवार) से किया जा रहा है। यह परीक्षा पहली परीक्षा में असफल या गैरहाजिर रहे विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है।
जिला शिक्षा विभाग के एडीपीसी गिरीश तिवारी के अनुसार, विद्यार्थी सभी विषयों की परीक्षा दे सकते हैं। उत्तीर्ण विद्यार्थी श्रेणी सुधार के लिए भी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। पहली परीक्षा में अनुपस्थित या देर से पहुंचने वाले विद्यार्थियों को भी यह अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि आज से शुरू हो रही कक्षा 10वीं की परीक्षा 26 जून तक और कक्षा 12वीं की परीक्षा पांच जुलाई तक चलेगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होंगी। प्रायोगिक परीक्षाएं 17 से 26 जून के बीच आयोजित की जाएंगी।
