नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveन्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल ने जीता...
Spread the loveरायपुर छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति...
भोपाल, 16 जून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज (सोमवार को) मध्य प्रदेश के प्रवास पर आ रहे हैं। वे यहां प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी में चल रहे भारतीय जनता पार्टी के सांसदों- विधायकों के तीन दिवसीय प्रशक्षण वर्ग के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे को देखते हुए पचमढ़ी में ड्रोन, पैराग्लाइडर के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा। नर्मदापुरम के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डीके सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
पचमढ़ी के ग्लेन व्यू होटल में चल रहे तीन दिवसीय उक्त प्रशिक्षण शिविर का 14 जून को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुभारंभ किया था। इस प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के कई वरिष्ठ नेता, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, मध्य प्रदेश के सभी मंत्री, सांसद, राज्यसभा सदस्य और विधायक हिस्सा ले रहे हैं।
तहसीलदार वैभव बैरागी ने बताया कि वरिष्ठ मंत्रियों और अतिथियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पचमढ़ी क्षेत्र में किसी भी आकार, प्रकार और वजन के ड्रोन, पैराग्लाइडर, यूएवी का संचालन नहीं किया जा सकेगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। संदिग्ध ड्रोन को नष्ट या जब्त किया जाएगा। साथ ही संचालनकर्ता और मालिक के खिलाफ ड्रोन रूल- 2021 के तहत केस दर्ज किया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
