एसईपीसी लिमिटेड के एमडी ने बर्नपुर में सेल-आईआईएससीओ स्टील प्लांट के साथ ₹८५४.५७ करोड़ के अनुबंध पर किए हस्ताक्षर; कंसोलिडेटेड ऑर्डर बुक ₹१०,००० करोड़ के पार
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the love जाने-माने दूरसंचार सेवा प्रदाता वी...
Spread the loveनई दिल्ली, 11 अक्टूबर 2026: सोनी...
रायपुर /बिलासपुर 16 जून। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रविवार की शाम काे खराब माैसम के बाद आकाशीय बिजली की चपेट में आने से क्रिकेट खेलने गए एक बच्चे की माैत हाे गई। वहीं दाे वहीं दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के बन्नाक चौक की है।पुलिस ने मृत बच्चे के शव का पाेस्टमार्टम कराकर आज साेमवार काे शव परिजनाें काे साैंप दिया है।
सिरगिट्टी पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर के बन्नाक चौक स्थित क्रिकेट का मैदान है। 13 साल का अभिषेक ध्रुव बन्नाक चौक के पास रहता था। रविवार दोपहर अभिषेक अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए बन्नाक चौक के क्रिकेट मैदान गया हुआ था। इस दौरान शाम काे अचानक मौसम बदल गया। तेज हवा और गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई, जिसके बाद सभी बच्चे दौड़ते हुए एक पेड़ के नीचे छिप गए। इस दाैरान मैदान के पास आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में तीन बच्चे आ गए। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दाे बच्चे गंभीर रूप से घायल है। उसके बाद वहां मौजूद आसपास के लोगों ने बच्चों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों बच्चो का इलाज जारी है। पुलिस मृत बच्चे के शव का पाेस्टमार्टम कराकर आज साेमवार काे शव परिजनाें काे साैंप दिया है।
