उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह ने सौंपा सम्मान
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love रतलाम, 06 नवंबर । मध्य...
Spread the love लखनऊ, 06 नवंबर । उत्तर...
पटना, 10 जून । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत आज यानी मंगलवार को दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंच रहे हैं। संघ प्रमुख पटना के मरचा मरची रोड स्थित केशव सरस्वती विद्या मंदिर में चल रहे कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग (प्रथम वर्ष, विशेष) का निरीक्षण करेंगे और संघ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यह प्रशिक्षण वर्ग 24 मई से चल रहा है और इसका समापन 13 जून को होगा।
संघ प्रमुख 11 जून की शाम को अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जाएंगे। अपने प्रवास के दौरान वे दो दिनों तक प्रशिक्षण शिविर की गतिविधियों पर नजर रखेंगे और संघ के भावी विस्तार को लेकर मार्गदर्शन देंगे।
उल्लेखनीय है कि चुनावी साल में मोहन भागवत का यह दूसरा बिहार दौरा है। इससे पहले मार्च में वे पांच दिन के बिहार दौरे पर थे, जिसमें उन्होंने तीन दिन मुजफ्फरपुर और बाकी समय अन्य क्षेत्रों में बिताया था।
