CG राज्योत्सव में दिखेगा सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो का रोमांच, तैयारियों में जुटा प्रशासन
Spread the loveरायपुर.छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर...
Spread the loveरायपुर.छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर...
Spread the loveसुशासन और पारदर्शिता के साथ हर...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का...
बालोद/रायपुर, 10 जून । बालोद जिले में दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के दल्लीराजहरा-कुसुमकसा रेल्वे लाइन में ट्रेन की चपेट में आकर दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इन लोगों के अलावा कुछ और लोग पटरी पर ही सोये हुए थे, इसी दौरान ट्रेन उनके ऊपर से धड़धड़ाते हुए गुजर गई। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य गंभीर तौर पर घायल हुए है। उनका उपचार अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जाँच शुरू कर दी है।
नगर पुलिस अधीक्षक दल्लीराजहरा चित्रा वर्मा ने आज मंगलवार काे बताया कि झारखंड से मजदूरी के लिए आए 11 युवक रेलवे लाइन पर दल्लीराजहरा से पैदल चलते हुए कुसुमकसा की ओर जा रहे थे। रास्ते में शायद थकावट के कारण पांच मजदूर रेलवे पटरी पर बैठ गए। इसी दौरान युवकों को नींद आ गई। आज मंगलवार सुबह 4 बजे के करीब ट्रेन के आने पर पटरी से उठ पाते ही कि चार युवक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिनमें से दो की मौके पर मौत हो गई, वहीं दो घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।
