Aaj Ka Panchang: 47 मिनट का रहेगा अभिजीत मुहूर्त, आज इस दिशा में यात्रा करना माना गया है अशुभ
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveAaj Ka Rashifal: 6 अक्टूबर का...
Spread the loveजमीन से लेकर किफायती घर तक...
*प्रदेश अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने थाना तेजाजी नगर में सौंपा ज्ञापन*
इंदौर (माधव एक्सप्रेस) । सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म के प्रति की गई आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन ने सख्त आपत्ति दर्ज की है। संगठन के मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने रविवार को थाना तेजाजी नगर पहुंचकर थाना प्रभारी को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा, जिसमें धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले कृत्य के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि 7 जून 2025 को ट्विटर (अब एक्स) पर Adv_AarfaKhanam नामक एक हैंडल से एक आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित की गई, जिसमें एक युवक को गाय के साथ कुर्बानी की मंशा दर्शाने वाली छवि साझा की गई है। इस चित्र को सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने के इरादे से प्रचारित किया गया बताया गया है, जिससे हिंदू समुदाय की भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं।
श्री अग्रवाल ने इस पोस्ट को भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 196, 299 तथा अन्य सम्बंधित धाराओं के उल्लंघन की श्रेणी में बताया और कहा कि यह कार्य न केवल धार्मिक सौहार्द को ठेस पहुंचाने वाला है, बल्कि दो समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने का षड्यंत्र भी हो सकता है।
प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित महिला व अन्य सह-अभियुक्तों पर तत्काल FIR दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने संलग्न स्क्रीनशॉट व साक्ष्यों के आधार पर यह भी आग्रह किया कि यह भी जांच की जाए कि पोस्ट का उद्देश्य कहीं सामाजिक शांति भंग करने की सुनियोजित साजिश तो नहीं था।
श्री संजय अग्रवाल ने यह भी आश्वस्त किया कि जांच के दौरान यदि कोई अतिरिक्त जानकारी अथवा दस्तावेज की आवश्यकता होती है, तो वे स्वयं पूर्ण सहयोग हेतु तत्पर रहेंगे।
यह मामला अब धार्मिक संवेदनशीलता और साइबर अपराध के संदर्भ में गम्भीर बन गया है, जिस पर जनहित में शीघ्र व सख्त कार्रवाई अपेक्षित है।
