बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की तत्परता से 16 हजार से अधिक लोगों का बचाव
Spread the loveएनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की...
Spread the loveएनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़...
Spread the loveअंतागढ़ के लामकन्हार में मुख्यमंत्री श्री...
पूर्वी सिंहभूम, 9 जून । वीर शहीद बिरसा मुंडा के 125वें शहादत दिवस धूमधाम से सोमवार को मनाया गया।
बिरसा सेवा दल पंचायत समिति एवं बिरसा सेवा दल स्वलम्बी सहकारिता समिति के संयुक्त तत्वावधान में बिरसानगर के साप्ताहिक बाजार परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया।
इस दौरान बिरसा नगर को बसाने वाले अपने साथियों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर बिरसा सेवा दल के कार्यकर्ताओं और समिति सदस्यों ने झंडारोहण के साथ वीर बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मुख्य अतिथियों के रूप में चंचल लकड़ा, गोपाल लोहार, कृष्णा कर्मकार, प्रकाश कोया, शंकर कर्मकार, संतोष संडिल, जय सिंह मुंडा, राजू कर्मकार, गणेश कर्मकार, दशरथ मुंडा, सूरा विरुली, सुनील दास सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया और आदिवासियों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती दी। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा आज भी हमें संघर्ष और एकता का संदेश देते हैं।
वक्ताओं ने बिरसा मुंडा के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया और समाज में भाईचारा, सहयोग और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
