छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी
Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से...
Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से...
Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी...
Spread the loveकवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर पशुओं को देख...
सीहोर, 7 जून । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज (शनिवार को) मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे सीहोर में स्थित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 100 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही वे विभिन्न योजनाओं के अनेक हितग्राहियों को योजनाओं के स्वीकृति पत्र प्रदान कर लाभान्वित भी करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे।
सीहोर कलेक्टर बालागुरू के. ने बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 1:20 बजे सीहोर पहुंचेंगे और यहां प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान दोपहर 02:30 बजे इछावर के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 03 बजे इछावर स्थित दशहरा मैदान में विकसित कृषि संकल्प अभियान के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात केंद्रीय कृषि मंत्री शाम 05 बजे इछावर से प्रस्थान कर भाउखेड़ी पहुंचेगे और कृषि चौपाल में शामिल होंगे। इसके पश्चात केंद्रीय कृषि मंत्री शाम 05:20 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
वहीं, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादवभोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 12:50 बजे सीहोर पहुंचेंगे और सीहोर में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ यादव दोपहर 02:30 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
