Cornitos Crusties ने मुंबई के सबसे बड़े गणेश चतुर्थी उत्सव में जोड़ा क्रंच और मस्ती
Spread the loveमुंबई, सितंबर 2026: इस गणेश चतुर्थी...
Spread the loveमुंबई, सितंबर 2026: इस गणेश चतुर्थी...
Spread the loveरायपुर । श्रम दिवस के अवसर...
Spread the love00 9 हजार सरकारी पदों पर...
रांची, 07 जून । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 10 और 11 जून को प्रस्तावित देवघर दौरा स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रपति भवन ने एम्स प्रबंधन और जिला प्रशासन को इसकी सूचना भेजी है। राष्ट्रपति का कार्यक्रम स्थगित होने से अब देवघर एम्स में एमबीबीएस के पहले दीक्षांत समारोह की भी नई तिथि की घोषणा होगी।
राष्ट्रपति भवन से शुक्रवार देरशाम एम्स निदेशक डॉ. सौरभ वार्ष्णेय को इस आशय की सूचना दी गई। वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दीक्षांत समारोह में शामिल होने का आमंत्रण देकर रांची से देवघर लौट रहे थे। डॉ. वार्ष्णेय ने बताया कि राष्ट्रपति का विशाखापत्तनम का कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है।
