Aaj ka Panchang 8 October 2026: प्रदोष व्रत आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 8 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 8 October 2026:...
Spread the loveToady Rashifal 8 October 2026: 8...
Spread the loveइंदौर। नवरात्रि के रंग में रंगने...
नई दिल्ली (माधव एक्सप्रेस)
श्री आल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन काॅन्फ्रेंस, नई दिल्ली की राष्ट्रीय महिला शाखा के तत्वावधान में राष्ट्रीय जैन महिला महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन 12, जैन भवन, शहीद भगतसिंह मार्ग, गोल मार्किट, नई दिल्ली के सांस्कृतिक हाॅल में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर देश भर से राष्ट्रीय महिला शाखा की राष्ट्रीय / प्रांतीय महिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही।
राष्ट्रीय महिला कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारियों का शपथ विधि समारोह का भव्य आयोजन राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा श्रीमति संतोष सुरेशजी जैन की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर देशभर की सभी राष्ट्रीय एवं प्रांतीय महिला पदाधिकारियों, जैन काॅन्फ्रेंस योजना अध्यक्षाओं / योजना मंत्रियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा जैन काॅन्फ्रेंस के संविधान के अनुसार सभी ने अपने-अपने पदों की शपथ ग्रहण कर अधिकारिक रूप से अपने कत्र्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। समारोह अध्यक्षा श्रीमती चन्द्रकली महावीर प्रसाद जी जैन रही, ध्वजारोहण श्रीमती मीनाक्षी विनय जी जैन ने किया। तेरे मेरे सपने संवाद केन्द्र का अनावरण श्रीमती रीचा संदीप जी जैन ने किया।
इस अवसर पर श्रीमती संतोष सुरेशजी जैन ने सभी महिलाओं से आव्हान करते हुए कहा कि ध्यान योगी, युग प्रधान, श्रमण संघीय आचार्य सम्राट् पूज्य डाॅ. श्री शिवमुनिजी म. सा. के 84वें जन्मदिवस के अवसर पर सम्पूर्ण भारतवर्ष में 84 हजार एकासने कर अपनी श्रद्धाभक्ति का परिचय प्रस्तुत करें। उन्होंने साथ कहा कि सम्पूर्ण देश में प्रांत अनुसार अधिक से अधिक संख्या में तेरे मेरे सपने संवाद केन्द्र खोले जाएं तथा इसकी जानकारी केन्द्रीय कार्यालय को प्रेषित करें।
* *दोपहर 03ः00 बजे राष्ट्रीय महिला कार्यकारिणी समिति की प्रथम सभा का आयोजन राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा श्रीमति संतोष सुरेशजी जैन की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर देशभर से पधारी सभी राष्ट्रीय महिला पदाधिकारीं एवं प्रांतीय महिला पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत करते हुए वर्तमान कार्यकाल के मध्य में किए जाने वाली भविष्यगत् योजनाओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। सभा में उपस्थित सभी महिलाओं ने इस कार्यकाल के लिए निर्धारित किए गए लक्ष्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
राष्ट्रीय जैन महिला सम्मेलन 2025 का आयोजन मुख्य अतिथि महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती विजया किशोर रहाटकर जी के आतिथ्य में किया गया। उन्होंने सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला हमारे समाज की भविष्य निर्माता है। उन्होंने तेरे मेरे सपने की योजना के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की और सम्पूर्ण संवाद तेरे मेरे सपने पर ही आधारित रहा। उन्होंने कहा कि जैन समाज को विश्व का एक श्रेष्ठ धर्म और शालीन समाज माना जाता है। जैन समाज सदा से ही समाज सेवा और राष्ट्र सेवा के कार्यों में अग्रणी रहता है। जैन समाज की महिलाओं ने उनसे खुलकर चर्चा-वार्ता की।*
इस अवसर पर विशेष आमंत्रित के रूप में जैन काॅन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान् अतुलजी जैन, राष्ट्रीय समन्वयक श्रीमान् सुभाषजी ओसवाल जैन, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष श्रीमान् जसवंत जी जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमान् महावीर प्रसादर जी जैन, राष्ट्रीय महामंत्री डाॅ. अमित राय जी जैन, एवम वरिष्ठ मार्गदर्शक श्रीमान् सुरेन्द्र जी जैन का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
दोनों कार्यक्रमों में राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा श्रीमती संतोष सुरेशजी जैन ,* पूर्व राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा श्रीमती रेणु डिपिनजी जैन के साथ , महिला वरिष्ठ उपाध्यक्षा श्रीमती कुसुम महावीर प्रसाद जी जैन, राष्ट्रीय महिला के सभी प्रांतीय महिला अध्यक्षा के साथ प्रांतीय महिला शाखा के पदाधिकारी उपस्थित रही। शपथ विधि समारोह एवं महिला कार्यकारिणी समिति की सभा का संचालन राष्ट्रीय महिला महामंत्री श्रीमति रीचा संदीप जैन के द्वारा किया गया।
