सोनी इंडिया ने पेश किए 400mm और 600mm के नए G Master सुपर-टेलीफोटो लेंसदोनों लेंस
Spread the love अपने-अपने वर्ग में दुनिया के...
Spread the love अपने-अपने वर्ग में दुनिया के...
Spread the loveइंदौर, 2 अक्टूबर 2026। श्रीमंत महाराजा...
Spread the love फ्रेंडशिप एंथम चार्टबस्टर ‘तेरा यार...
मालवांचल यूनिवर्सिटी,इंडेक्स समूह संस्थान द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह का आयोजन
इंदौर। मालवांचल यूनिवर्सिटी,इंडेक्स समूह संस्थान द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह का आयोजन किया गया। इसमें पहले सत्र में प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करने और पर्यावरण को बेहतर बनाने पर आधारित विशेष परिचर्चा में विशेषज्ञों ने युवाओं को संबोधित किया। इस अवसर पर पर्यावरणविद आईआईटी,बीएचयू और हैदराबाद के पूर्व डायरेक्टर प्रो. राजीव संगल ने कहा कि प्रकृति में एक सहयोग चक्र चलता है और हर चीज एक दूसरे का सहयोग कर इसी चक्र को पूरा करती है। पर्यावरण के नुकसान में सबसे ज्यादा गैर जिम्मेदार मानव पीढ़ी है। हम कई हजारों वर्षों में बनी इस पर्यावरण संरचना को खत्म करने की ओर कदम बढ़ा रहे है। प्लास्टिक हमारे जीवन में आज एक अभिन्न अंग बन गया।यह प्लास्टिक प्रदूषण हमारी नदी,जीवन सभी को खत्म कर रहा है। आज की पीढ़ी की सबसे बड़ी जरूरत है कि वह प्लास्टिक की पानी की बॅाटल का उपयोग सबसे पहले बंद करें क्योंकि एक छोटी शुरूआत हमारे पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है।
पर्यावरण को बेहतर बनाने की दिशा में युवा पीढ़ी को आगे आना होगा
पद्मश्री डॅा.जनक पलटा मगिलिगन ने कहा कि ब्राजील के विश्व पर्यावरण सम्मेलन में वर्ष 1992 में पर्यावरण संरक्षण से लेकर प्लास्टिक के खतरे को लेकर आगाह किया जा रहा है। आज विश्व का कल्याण हो यह वाक्य हम सभी बोलते है लेकिन इस कल्याण को करने वाले हम ही लोग है। पर्यावरण और शरीर के लिए प्लास्टिक प्रदूषण किसी जहर के समान है। माइक्रो प्लास्टिक आज हमारी खाने पीने की वस्तुओं के साथ हमारे शरीर में पहुंच रहे है। यही ह्दय रोग से लेकर कई गंभीर बीमारिय़ों का सबसे बड़ा कारण बन रहे है। प्लास्टिक को उपयोग हम जब तक बंद नहीं करेंगे तब तक हम प्लास्टिक प्रदूषण पर रोक नहीं लगा सकते है। आने वाली पीढ़ियों के लिए यदि स्वच्छ जल और वायु रखना है तो हमें सबसे पहले प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने में अहम भूमिका निभाना होगी। डॅा.रामगुलाम राजदान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए एक दिवस नहीं बल्कि हर दिन हमें पर्यावरण को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाना होगी। प्लास्टिक मुक्त जीवन को बनाने के बाद भी हम इस प्रदूषण को खत्म कर सकते है।पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए केवल बात नहीं बल्कि युवा पीढ़ी को आगे आना होगा। इस अवसर पर इंडेक्स समूह के एडिशनल डायरेक्टर डॅा.आर सी,यादव, इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के वाइस डीन डॅा.प्रेम न्याती, पैरामेडिकल डीन डॅा.रेशमा खुराना,डेंटल प्रभारी डीन डॅा.रोली अग्रवाल,मालवांचल यूनिवर्सिटी डीन एकेडमिक डॅा.सलील भार्गव, डायरेक्टर रिसर्च डॅा.लिली गंजू,डाय़रेक्टर एचआर रूपेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और अधिकारी गण उपस्थित थे।
