छत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को मिली नई जिम्मेदारी, संभालेंगे दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की कमान
Spread the loveरायपुर। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत छत्तीसगढ़...
Spread the loveरायपुर। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत छत्तीसगढ़...
Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज...
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून...
जगदलपुर, 1 जून । गौण खनिज का अवैध उत्खनन,परिवहन पर जिले में लगातार कार्रवाई जारी है । खनिज विभाग द्वारा 31 मई को रात्रि लगभग 8-9 बजे ग्राम तारापुर के ग्रामीणों द्वारा रेत का अवैध परिवहन के संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर, खनि अधिकारी के नेतृत्व में खनिज दल ने मौके में पहूंचकर जांच किया । आकस्मिक निरीक्षण में रेत का अवैध परिवहन करते चार वाहन चालक मौके से फ़रार हाे गए। रात भर खनिज दल द्वारा तारापुर, बनियागांव, टलनार क्षेत्र का निरीक्षण किया गया और फरार वाहन चालक को पकड़कर आज रविवार काे एक हाइवा और तीन टिप्पर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर वाहनों को पुलिस थाना नगरनार की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।
इसके अलावा रविवार सुबह 8:30 बजे भसकली नदी ग्राम तारापुर (छत्तीसगढ़ सीमा में) रेत का अवैध उत्खनन के उद्देश्य से खड़े एक चैन माउंटेन मशीन को जब्त कर वाहन ऑपरेटर को सुपुर्दगी में देते हुए नोटिस दिया गया । खनिज जांच दल में खनि अधिकारी शिखर चेरपा, खनि निरीक्षक मिदुल गुहा, सिपाही डीकेश्वर खरे, सीताराम नेताम, विकास नायक, जलंधर बघेल, महादेव सेठिया, संतोष सहारा उपस्थित थे। खनि अधिकारी के अनुसार रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए अवैध परिवहनकर्ताओं तथा उत्खननकर्ता के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।
