मनोरंजन के पर्दे पर सामाजिक बदलाव की दस्तक: शॉर्ट फिल्मों के माध्यम से आलोक बाजपेयी ने दिया यातायात जागरूकता का संदेश
Spread the loveइंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने...
Spread the loveइंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने...
Spread the love *छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को...
Spread the loveरायपुर–छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से...
कांकेर, 1 जून । जिले के भानुप्रतापपुर परिवहन संघ एवं आरीडोंगरी माइंस प्रबंधन के बीच शनिवार काे हुई बैठक बेनतीजा रही। माइंस प्रबंधन की ओर अपना प्रतिनिधि भेजा, इससे प्रशासन और परिवहन संघ के सदस्य नाराज हो गए। माइंस प्रबंधन के प्रतिनिधि ने किसी भी सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस कारण बैठक दाे जून को दोपहर 12 बजे फिर से बैठक होगी। भानुप्रतापपुर परिवहन संघ अध्यक्ष गुरदीप सिंह ढींढसा ने रविवार काे बताया कि बैठक अधिकारियों की उपस्थिति में हुई, जिसमें कोई निराकरण नहीं हुआ हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
गाैरतलब है कि परिवहन संघ भानुप्रतापपुर कच्चे माइंस में निर्धारित 36 प्रतिशत परिवहन भागीदारी को यथावत रखने की मांग को लेकर 28 मई से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर हैं और धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। भानुप्रतापपुर एसडीएम गंगाधर वाहिले ने परिवहन संघ से कहा कि 2 जून को समस्या हल करने को लेकर पुन: बैठक है। वहीं शनिवार काे बैठक में एसडीएम गंगाधर वाहिले, एसडीओपी शेर बहादुर सिंह, तहसीलदार सुरेंद्र उर्वासा, माइंस प्रबंधन के प्रतिनिधि बीबी पाही और भानुप्रतापपुर परिवहन संघ के प्रतिनिधिमंडल सदस्य मौजूद रहे।
