नवरात्रि महापर्व के उपलक्ष्य में चिंतामण हनुमान मंदिर में 27 अक्टूबर को संध्या 7:00 बजे कन्या पूजन
Spread the love इंदौर। रोबोट चौराहा स्थित श्री...
Spread the love इंदौर। रोबोट चौराहा स्थित श्री...
Spread the love भोपाल, 12 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love गेहूं उत्पादन में 80 हजार...
रायगढ़, 30 मई । भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) रायगढ़ द्वारा आगामी 2 जून को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन राज्य के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के जन्मदिवस पर अग्रोहा भवन में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा।
भाजयुमो महामंत्री प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि ओपी चौधरी युवाओं के लिए एक आदर्श हैं, जिन्होंने प्रशासनिक सेवा छोड़कर राजनीति को अपना कर्मक्षेत्र बनाया। वे निरंतर जनकल्याण और विकास को प्राथमिकता देते आ रहे हैं। ऐसे जनप्रतिनिधि के जन्मदिन को सेवा पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। शिविर में एकत्रित रक्त को जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में दाे जून को विशाल रक्तदान शिविर में सहभागिता की उम्मीद है।
भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज शर्मा ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस पुनीत अवसर का हिस्सा बनें और जनसेवा में सहभागी बनें।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में ओपी चौधरी, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान, महापौर जीवर्धन चौहान, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत और भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक मौजूद रहेंगे।
