छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश...
Spread the love00 बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़ थीम पर...
इंदौर, 29 मई । शहर में कोरोना संक्रमण के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। यहां पिछले 24 घंटे में चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही वर्तमान में शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। वायरस के वैरियंट का पता करने के लिए सभी मरीजों के सैंपल भोपाल भेजे गए हैं।
इंदौर के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. बीएस सेतिया ने गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटें में शहर के अलग-अलग इलाकों में कोरोना के चार नए मरीज मिले हैं। इनमें से तीन मरीज यूके, केरल और मुंबई से लौटे हैं। यहां तबीयत बिगड़ने के बाद जांच करवाई तो वे कोराना पॉजिटिव पाए गए। हालांकि, राहत की बात यह है कि सभी की हालत सामान्य है और किसी को अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता नहीं पड़ी है। , 43 वर्षीय महिला यूके से, 30 वर्षीय महिला केरल से आई है।
सीएमएचओ के मुताबिक, चार मरीजों में 43 वर्षीय एक महिला शामिल है, जो यूनाइटेड किंगडम से लौटी है। दूसरी संक्रमित 30 वर्षीय महिला केरल से और कोरोना पाजिटिव 50 वर्षीय पुरुष मुंबई से यात्रा करके लौटा है। वहीं 54 वर्षीय महिला इंदौर में ही थी। इनमें से केरल से आई महिला के पति शुक्रवार को पॉजिटिव आए थे। पति के संपर्क में आने पर उनका भी सैंपल लिया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इंदौर शहर में इस साल अब तक कोरोना के 16 मरीजों मिले हैं, जिनमें से 11 इंदौर के रहने वाले हैं। वर्तमान में नौ सक्रिय मरीज हैं। सभी मरीजों में हल्के लक्षण हैं और वे होम आइसोलेशन में रहकर इलाज ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग उनकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग भी कर रहा है। सीएमएचओ डॉ. सेतिया ने बताया कि जिन मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री है, उनमें सफर के दौरान संक्रमण की आशंका जताई जा रही है। सभी मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भोपाल भेजे गए हैं, ताकि यह पता चल सके कि इनमें वायरस का कौन-सा वैरिएंट सक्रिय है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं और सतर्कता बरतें।
