Aaj ka Rashifal 21 October 2026: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल
Spread the loveAaj Ka Rashifal 21 October 2026:...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 21 October 2026:...
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the loveनई दिल्ली में आयोजित संगीत नाटक...
रायपुर, 29 मई ।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार बीती रात शाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद की बैठक में शिरकत की। यह आयोजन कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से आए प्रतिनिधियों का नागरिक अभिनंदन समारोह भी हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मंत्री राम विचार नेताम और श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने इस अवसर पर कहा कि साय ने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन विद्यार्थी परिषद है। युवा शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लक्ष्य में महत्वपूर्ण भूमिका युवाओं का है और आगे भी रहेगा।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रों के हित के लिए सदैव तत्पर रहता है।
मुख्यमंत्री साय ने देशभर से पधारे लोगों का अभिनंदन करते हुए कहा कि भगवान राम के ननिहाल और माता कौशल्या की पावन भूमि छत्तीसगढ़ में आपका स्वागत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुशासन दिवस जारी है। अब तक 28 जिलों का दौरा पूरा कर चुका हूं और आने वाले समय में बाकी पांच जिलों का भी दौरा करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इतने जिलों का अनुभव है, प्रदेश जनता खुश है। जनता को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पिछले डेढ़ साल से जनता की सेवा में लगी है। जहां समस्या है, वहां समाधान और जहां विकास की जरूरत है, वहां समाधान कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर भी विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में नई शिक्षा नीति के तहत विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।हमारे यहां से टॉपर्स निकलते हैं, हर जिले में नालंदा परिसर का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि अब मेडिकल की पढ़ाई हिंदी माध्यम में कराई जा रही है। साथ ही स्कूल स्तर पर 18 बोली-भाषाओं में पढ़ाई कराइ जा रही है।
इसके पहले अभाविप की केंद्रीय कार्यसमिति बैठक एवं आयाम बैठक आयोजित की गई। एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजशरण शशि, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री एस. बालकृष्ण एवं राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के विशेष आमंत्रित सदस्य मिलिंद मराठे ने दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि मंडपम में आयोजित समारोह परिषद की इस तीन दिवसीय बैठक में संत बालयोगेश्वररामबालक दास महात्यागी, अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजशरण शशि, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी सहित विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी एवं अन्य सम्माननीय जन उपस्थित थे।
