Spread the loveयुवाओं को उद्योगों की जरूरतों के...
STIHL India ने इंदौर से ‘परिवर्तन यात्रा’ का शुभारंभ किया, कृषि यंत्रीकरण को मिलेगा बढ़ावा
इंदौर, 27 मई 2025– STIHL India ने आज इंदौर स्थित कस्तूरबा ग्राम कृषि विकास केंद्र से अपनी 45-दिवसीय ‘परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत की। यह अभियान मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों और कस्बों में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
STIHL एक विश्वप्रसिद्ध जर्मन ब्रांड है जो अत्याधुनिक आउटडोर पावर टूल्स के लिए जाना जाता है। STIHL पिछले 99 वर्षों से अधिक समय से कृषि, वानिकी और बागवानी में यंत्रीकरण के क्षेत्र में नवाचार का नेतृत्व कर रहा है।
इस यात्रा के दौरान किसान समूहों से सीधे संवाद किया जाएगा, साथ ही आधुनिक कृषि मशीनों का लाइव डेमो और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि किसान यंत्रीकरण के लाभों को समझ सकें।
इस अवसर पर भाजपा नेता एवम पूर्व सरपंच श्री घनश्याम वर्मा , डॉक्टर राधे श्याम टेल्लर (प्रमुख, KVK इंदौर) और डॉक्टर अर्पणा वाजपेयी (मुख्य वैज्ञानिक) उपस्थित रहे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कृषि में आधुनिक यंत्रों के उपयोग की महत्ता पर जोर दिया। डॉक्टर वाजपेयी ने कहा कि यंत्रीकरण भारतीय कृषि को रूपांतरित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
STIHL India टीम की ओर से श्री दिग्विजय त्रिपाठी (रीजनल हेड वेस्ट), श्री प्रद्युम्न चतुर्वेदी (ट्रेड मार्केटिंग मैनेजर), श्री अनिमेष वाघेला (एरिया सेल्स मैनेजर) और श्री उमेश शर्मा (स्टेट हेड एमपी एवं गुजरात) ने यात्रा के उद्देश्यों को साझा किया और किसानों को सशक्त बनाने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता दोहराई .समारोह का समापन ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिससे इस परिवर्तनकारी यात्रा की औपचारिक शुरुआत हुई। यह अभियान राज्यभर में कृषि जागरूकता बढ़ाने और आधुनिक यंत्रीकरण को अपनाने की दिशा में किसानों को प्रेरित करेगा।
