CG- आसमान से मौत बनकर बरसी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से दो साढ़ू भाई समेत तीन की मौत
Spread the loveरायपुर। मानसून की विदाई की तैयारी...
Spread the loveरायपुर। मानसून की विदाई की तैयारी...
Spread the loveभिलाई। हथखोज औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्री...
Spread the loveबिलासपुर। जिले में आकाशीय बिजली का...
Oplus_16908288
अंबिकापुर, 27 मई । छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से अजीबो गरीब मामला सामने आया है। सिलाई ट्रेनिंग सेंटर में रह रही महिलाओं की पिछले दो वर्षों से अंडरवियर चोर हो जाया करती थी। चोर को पकड़ने के लिए प्रबंधक ने सीसीटीवी कैमरा लगवाया। जिसके बाद आरोपित अंडरवियर चोरी करते कैमरे में कैद हुआ। इधर, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आज मंगलवार काे आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। पूरा मामला मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, मैनपाट के रोपाखार के वेदांता स्किल डेवलेपमेंट कॉपरेशन के ट्रेनिंग सेंटर में करीब 40 से 45 युवतियां और महिलाएं यही रहकर ट्रेनिंग लेती है। ट्रेनिंग सेंटर में रहने की भी व्यवस्था है। ट्रेनिंग सेंटर में रह रही महिलाएं नहाने के बाद कपड़े बाहर सुखाती थी। जिसके बाद उनकी अंडरवियर लगातार चोरी हो जाया करती थी। जिससे वे पिछले दो वर्षों से परेशान थी। महिलाओं की शिकायत के बाद प्रबंधन ने सीसीटीवी कैमरा लगवाया।
इसी बीच 27 मई को आरोपित अंडरवियर चोरी करते हुए कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपित का चेहरा साफ दिख रहा है। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की तलाश में जुट गई।
इसमें पुलिस को कामयाबी भी मिली। पुलिस ने लेडीज अंडर गारमेंट्स चोर सोमार साय कोरवा को मैनपाट के सुपलगा गांव से आज मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से अंडर गारमेंट्स भी बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि, वह शौक के लिए अंडर गारमेंट्स की चोरी किया करता था और उन्हें कलेक्ट करता था।
इधर, इस मामले को लेकर कमलेश्वरपुर थाना प्रभारी नवल दुबे ने बताया कि, आरोपित के खिलाफ धारा 305ए और 331(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।
