IND vs WI : भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज पहला टी-20 , लखनऊ में आमने-सामने होंगी दोनों टीमें
Spread the loveलखनऊ : भारत और वेस्टइंडीज के...
Spread the loveलखनऊ : भारत और वेस्टइंडीज के...
Spread the loveबलरामपुर – बलरामपुर जिले के पस्ता...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस)...
एक्सरसाइज के अभाव में मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं – डॉ. साहू

इंदौर। स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन हैं और हमें इसकी रक्षा करनी चाहिए। पहली साधना स्वास्थ्य की करें। इसके लिए रोजाना आधा घंटे का समय निकालें। एक्सरसाइज के अभाव में शरीर की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। यह विचार वरिष्ठ फिजियोथेरिपिस्ट डाॅ. महेश साहू के हैं, जो उन्होंने माथुर वैश्य भवन अनिल नगर में आयोजित निःशुल्क फिजियोथेरिपी शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में कही। डाॅ. साहू ने आगे कहा कि फिजियोथेरेपी एक ऐसी चिकित्सा हैं, जिसमें न दवाओं की आवश्यकता हैं, और न सर्जरी की। इसमें मरीज को दर्द भी नहीं होता।फिजियोथेरेपी चिकित्सा घुटनों का दर्द, फ्रोजन शोल्डर, लकवा, कमर दर्द, सेरेबलपाल्सी, माइग्रेन, नींद न आना, शरीर में झुनझुनी, चक्कर आना आदि समस्या एवं बीमारियों का इलाज सम्भव हैं। हॉस्पिटल में भर्ती हुए बगैर मरीज स्वस्थ हो सकता हैं। मीडिया प्रभारी प्रवीण जोशी ने बताया कि एसडीओपी द्वारा आयोजित फिजियोथेरिपी शिविर में 134 लोगों का उपचार किया गया हैं। डाइटीशियन डॉ. नेहा गुप्ता ने कहा कि बदलते जीवन शैली के कारण लोग अधिक बीमार हो रहे हैं। प्रोसेस्ड फूड, जंक फूड आदि सेहत के लिए नुकसानदेह हैं। प्लास्टिक के पात्र में रखा पेय पदार्थ बीमारियों का घर हैं। भोजन में दलहन का अधिक सेवन करें। रोजाना फल खायें। फाइबर का अधिक सेवन करें। ये भोजन को पचाने में सहायक हैं।
स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. सीमा गुप्ता ने महिलाओ को कहा कि वे अपने लिए भी समय निकालें। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. पूजा गोयल, डॉ, आस्था, रोशनी, ने भी विचार रखे। अतिथि स्वागत माथुर वैश्य समाज की ओर से श्रीमती रेखा गुप्ता, श्वेता और रुक्मिणी गुप्ता ने किया। अतिथियों को प्रतीक चिन्ह नरेश गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, राजेश गुप्ता और लक्ष्मीनारायण गुप्ता ने प्रदान किये। कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण गुप्ता ने किया। आभार माना उर्मिला गुप्ता ने।
