राज्यपाल रमेन डेका से राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने की सौजन्य भेंट
Spread the loveरायपुर–छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से...
Spread the loveरायपुर–छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने कहा- समृद्ध अनुभव और...
Spread the love00 समस्याओं का भौतिक सत्यापन कर...
जगदलपुर, 25 मई । बस्तर जिले के दरभा जनपद पंचायत क्षेत्र के झीरम घाटी में देश के सबसे बड़े नक्सली हमलों में से एक झीरम हत्याकांड की 12 वीं बरसी पर आज 25 मई की सुबह शहीदों को श्रद्धांजलि देने झीरम घाटी में बने शहीद स्मारक एवं झीरम घाटी के जंगल में पहुंचकर श्रृद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, राजमन बेंजाम एवं अन्य कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्तताओं ने शहादत स्थल पहुंचे और दोनों ने पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं राजीव भवन जगदलपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने झीरम हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दाैरान प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह,जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आज से ठीक 12 वर्ष पहले 25 मई 2013 को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा सुकमा जिले से वापसी के दाैरान बस्तर जिले की झीरम घाटी में देश का सबसे बड़ा नक्सली हमला हुआ था। इस नक्सली हमले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई बड़े नेताओं में तत्कालीन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, वरिष्ठ नेता उदय मुदलियार सहित 30 लोगों की नक्सलियाें ने हत्या कर दी गई थी।
