नवरात्रि-दशहरा से पहले ऑटो बाजार में बूम, 19 हजार गाड़ियों की प्री-बुकिंग
Spread the loveरायपुर। नवरात्रि, दशहरा और दिवाली से पहले...
Spread the loveरायपुर। नवरात्रि, दशहरा और दिवाली से पहले...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग...
Spread the loveधमतरी। ग्राम मोहारा में पितर कार्यक्रम...
जगदलपुर, 25 मई । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव एवं भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दरभा जनपद पंचायत के झीरम शहीद स्मारक में झीरम घाटी हत्यकांड़ के नक्सली वारदात में मारे गये कांग्रेस नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
उल्लेखनीय है कि आज से ठीक 12 वर्ष पहले 25 मई 2013 को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा सुकमा जिले से वापसी के दाैरान बस्तर जिले की झीरम घाटी में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई बड़े नेताओं में तत्कालीन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, वरिष्ठ नेता उदय मुदलियार सहित 30 लोगों की हत्या नक्सलियाें ने कर दी गई थी। इस दौरान महापौर संजय पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, विद्याशरण तिवारी, रुपसिंह मंडावी, योगेन्द्र पांडे, दरभा मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम, संतोष बधेल, अनंतराम कश्यप, पूरन कश्यप, फूलसिंह सेठिया, संरपंच विध्नेस्वर बाकड़े, धमेंद्र ठाकुर, दौलत श्रीवास्तव, मनीराम, प्रकाश झा, सुरेश गुप्ता, मनोहर तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, गोविंद ईनाणी, नरेन्द्र पानीग्राही मौजूद रहे।
