तेज बारिश के चलते फाइनल में शाजापुर एवं उज्जैन संयुक्त विजेता
कालापीपल मंडी( वरुण गांधी/ माधव एक्सप्रेस)। नगर में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक मैच शाजापुर (कालापीपल) एवं उज्जैन जिले की टीम के बीच खेला गया। जिसमें तेज बारिश का कारण दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। शुरुआती मैच में खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया। प्रतियोगिता का पहला मैच हरदा और नागदा के बीच खेला गया। दोनों ही टीम 2-2 गोल की बराबरी पर रही।जिसके पश्चात पेनाल्टी स्टोक में हरदा की टीम ने नागदा को 4-3 गोल के अंतर से हराया। दूसरा मैच दूसरा मैच आगर और उज्जैन के बीच खेला गया जिसमें उज्जैन 4-1 से विजय रही। तीसरा मैच का कालापीपल(शाजापुर) एवं नीमच के मध्य खेला गया जिसमें कालापीपल ने नीमच को 8-2 गोल के बड़े अंतर से हराया। चौथा मैच देवास और रतलाम के बीच खेला गया जिसमें देवास ने रतलाम को 4-1 से हराया। प्रतियोगिता में शुभारंभ पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक घनश्याम चंद्रवंशी एवं विशेष अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग अधिकारी रविंद्र हडिया, दिनेश शर्मा मौजूद रहे । विधायक ने खिलाड़ियों को मार्गदर्शन प्रदान किया एवं खेल भावना के साथ खेलने की बात कही। पहला सेमी फाइनल मैच देवास और शाजापुर के मध्य खेला गया जिसमें शाजापुर 3-5 के अंतर से विजय रही। दूसरा सेमीफाइनल हरदा एवं उज्जैन के मध्य खेला गया जिसमें उज्जैन पेनल्टी स्ट्रोक में 3-2 से विजय रही। शनिवार को हुए फाइनल मैच में शाजापुर (कालापीपल)एवं उज्जैन जिले की टीम ने अपने खेल का बेहतरीन पदर्शन किया। लेकिन मैच के दौरान हुई जोरदार बारिश के कारण पूरा खेल नहीं हो सका । ऐसे में दोनों टीमों संयुक्त विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता में कोच देवेंद्र सिंह परमार, जिम्नास्टिक कोच जितेंद्र शर्मा, कबड्डी कोच उमेश जेथलिया, हॉकी कोच कुंदन पटेल, राष्ट्रीय खिलाड़ी रवि पाटीदार कपिल मेवाड़ा विक्रांत शिंदे आदित्य मेवाडा आदि का योगदान रहा।
