नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveन्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल ने जीता...
Spread the loveरायपुर छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति...
Oplus_16908288
बलरामपुर, 25 मई । कन्हर नदी के किनारे सुरक्षा की दृष्टि से एनीकट से लेकर महामाया मंदिर तक 2 लाख 35 हजार रुपये प्रति लाइट की दर से 10 सोलर लाइट्स जल संसाधन विभाग द्वारा लगवाए गए थे। सोलर लाइट लगवाने में विभाग ने लगभग 25 लाख रुपये खर्च किए थे। अब सोलर लाइट्स लगने के सिर्फ एक माह के अंदर ही लाइट्स खराब होना प्रारंभ हो गए थे। इन्हें सुधारवाने की मांग नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल द्वारा की गई थी। इसके बाद जल संसाधन विभाग द्वारा संबंधित ठेकेदार को दो बार सोलर लाइट सुधारने के लिए पत्राचार किया लेकिन आज तक मरम्मत कार्य नहीं हो सका है। वहीं जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता ने आज रविवार को बताया कि, जल्द सोलर लाइट को सुधरवा दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि, जल संसाधन विभाग द्वारा मां महामाया मंदिर कन्हर नदी छठ घाट से लेकर एनीकट तक 10 सोलर लाइट लगवाए गए थे। इससे रात में लाइट के कारण सुरक्षा के साथ घाट का सुंदर नजारा देखने को मिलता था। लेकिन सोलर लाइट लगने के 10 दिन के अंदर ही सभी लाइट खराब हो गए थे। ठेकेदार की लापरवाही के कारण इसे सुधारने की पहल नहीं की गई थी।
इस बीच नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने जल संसाधन विभाग से सोलर लाइट को सुधरवाने की मांग की थी। जल संसाधन विभाग के कार्य पालन अभियंता एनपी डहरिया ने आज रविवार को बताया कि, सोलर लाइट को सुधरवाने के लिए दो बार संबंधित ठेकेदार को पत्राचार किया गया है। प्रयास है कि जल्दी से जल्दी सभी सोलर लाइट सुधर जाएं।
