उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले स्कूटी पर, शहर भ्रमण कर सफाई और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
Spread the loveसफाई व्यवस्था बेहतर करने और नियमित...
Spread the loveसफाई व्यवस्था बेहतर करने और नियमित...
Spread the love 50 सीटों के साथ इसी...
Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का...
काेरबा 23 मई । जिले के कटघोरा क्षेत्र से कोरबा छुरी मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। छुरी से बिलासपुर जा रही हाइवा सड़क किनारे खड़े दूसरे हाइवा ट्रक काे टक्कर मार दिया। इस हादसे में हाईवा को भारी नुकसान पहुंचा है। हाईवा का चालक केबिन में ही फंस गया था, हादसे की वजह से कटघोरा कोरबा में कई घंटे तक जाम लगी रही।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह करीबन 5 बजे की बताई जा रही है। राखड़ से लोड ट्रेलर छुरी से बिलासपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह सड़क किनारे खड़े हाइवा से जा भिड़ा। हादसे में ट्रेलर के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन चालक केबिन के भीतर ही फंस गया। वाहन चालक को गंभीर चोटें आई है। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से सड़क जाम हो गया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। कैबिन में फंसे चालक को 3 घंटे की मेहगैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया।
