आरोपियों की संपत्ति पर कार्रवाई न होने तक जारी रहेगा आंदोलन, बिछड़ौद नगर पूरी तरह बंद
उज्जैन/तराना:- बिछड़ौद में घटित लव जिहाद और नाबालिगों के शोषण कांड को लेकर हिंदू समाज का आक्रोश अब सड़कों पर आ चुका है। 22 मई 2025 को हिंदू समाज के सैकड़ों लोगों ने उज्जैन-आगर हाईवे को नजरपुर के पास पूरी तरह जाम कर दिया। इससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह ठप हो गया ।
कड़ी चेतावनी: जब तक कार्रवाई नहीं, तब तक बंद और जाम जारी रहेगा
हिंदू समाज की स्पष्ट मांग है कि सभी आरोपियों के मकानों के अवैध निर्माण तत्काल ध्वस्त किए जाएं। जब तक यह कार्रवाई नहीं होती, नगर बंद और हाईवे जाम जैसी सख्त चेतावनियां दी गई हैं।
हाईवे जाम से पहले हुआ नगर में एकत्रीकरण
प्रदर्शनकारियों ने सुबह 9 बजे बिछड़ौद नगर चौक पर एकत्र होकर, संगठित रूप से 10 बजे नजरपुर की ओर कूच किया। वहां पहुंचकर उज्जैन-आगर हाईवे को पूर्णतः अवरुद्ध कर दिया गया। इस दौरान ‘जय श्रीराम’ और ‘लव जिहाद मुर्दाबाद’ के नारे गूंजते रहे।