विजय नगर में 61 फीट ऊंचे रावण का दहन, भजन संध्या और आतिशबाजी के साथ संपन्न हुआ दशहरा उत्सव
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the loveनई दिल्ली में आयोजित संगीत नाटक...
Spread the loveमां दुर्गा के दर्शन कर माता...
मोहला 21 मई 2025
जिला मोहला-मानपुर.-अंबागढ़ चौकी में 22 मई 2025 गुरुवार को BEd एवं DELEd प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली में पूर्वान्ह 10:00 बजे से 12:15 बजे तक BEd प्रवेश परीक्षा तथा द्वितीय पाली में अपरान्ह 02:00 बजे से 04:15 बजे तक DELEd प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया है। इन दोनों परीक्षाओं में कुल 5304 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिले में निम्नलिखित परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, प्री.BEd प्रथम पाली सेजेस मोहला, कॉलेज मोहला,शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला मोहला,सेजेस अंबागढ़ चौकी, कॉलेज अंबागढ़ चौकी,शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला अंबागढ़ चौकी, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अंबागढ़ चौकी है। इसी तरह प्री.DELEd द्वितीय पाली सेजेस मोहला, कॉलेज मोहला, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला मोहला, सेजेस अंबागढ़ चौकी,कॉलेज अंबागढ़ चौकी, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला अंबागढ़ चौकी, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अंबागढ़ चौकी, सेजेस मानपुर, कॉलेज मानपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रेंगाकठेरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खडग़ांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गोटाटोला, संस्कार उच्चतर माध्यमिक शाला अंबागढ़ चौकी है। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र एवं मूल पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि का प्रयोग पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा में नकल व अन्य अनुचित गतिविधियों को रोकने के लिए उडऩदस्ता दल गठित किया गया है। सुरक्षा हेतु परीक्षा केन्द्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रथम पाली की परीक्षा में प्रात: 10:00 बजे और द्वितीय पाली की परीक्षा में अपरान्ह 02:00 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थियों से अनुरोध है कि वे समय का विशेष ध्यान रखें और परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पूर्व पहुंचकर सभी आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन करें।
