कंपनी का राजस्व 169.40 फीसदी बढ़कर रु 407.36 करोड़ पर पहुंचा, कर के बाद शुद्ध मुनाफ़ा रु 35.25 करोड़ पर पहुंचा; डिजिटल असेट्स में साहसिक योजनाओं का किया अनावरण
हैदराबाद, 15 मई 2025: भारत की पहली सूचीबद्ध वेब 3.0 कंपनी स्ट्रिंग मेटावर्स (BSE: META)लिमिटेड ने ब्लॉकचेन इन्फ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल असेट अडॉप्शन में विस्तार के साथ वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अपने शानदार वित्तीय परिणामों की घोषणा की है।
वित्तीय परफोर्मेन्स के साथ तोड़े रिकॉर्ड
o राजस्वः रु 407.36 करोड़ (रु 151.21 करोड़ से 169.40 फीसदी सालाना बढ़ोतरी , शुद्ध लाभ : रु 32.25 करोड़ (रु 10.82 करोड़ से 225.79 फीसदी सालाना बढ़ोतरी , सार्वजनिक शेयरहोल्डिंगः 2 गुना ओवरसब्सक्राइब्ड राइट्स इश्यू के ज़रिए 10.97 फीसदी से बढ़कर 18.21 फीसदी , अगला राइट्स इश्यूः सेबी के एमपीएस नियमों का अनुपालन करते हुए सार्वजनिक शेयरहोल्डिंग को 25 फीसदी तक बढ़ाने की योजना
सामरिक विस्तारः 50 मिलियन डॉलर ब्लॉकचेन वेलिडेशन नोड्स
स्ट्रिंग मेटावर्स मुख्य लेयर 1 और लेयर 2 ब्लॉकचेन्स में हाई-परफोर्मेन्स ब्लॉकचेन वेलिडेशन के लिए दुनिया भर में क्लाउड डेटा सेंटरों में 50 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी। इन ब्लॉकचेन्स में शामिल हैं:
o एथेरियम
o सोलाना
o सोनिक
o एवलॉन्च
o बिटकॉयन
o बेस
यह इन्फ्रास्ट्रक्चर तेज़ी से विकसित होते रियल-वर्ल्ड असेट टोकेनाइज़ेशन मार्केट को सपोर्ट करेगा, जिसके 2030 तक 30 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है, जहां विश्वस्तरीय लेनदेनों को सुगम बनाने के लिए लाखों वेलिडेशन नोड्स की ज़रूरत होगी।
ट्रेज़री की साहसिक योजनाः 100 फीसदी डिजिटल असेट रिज़र्व , ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए कंपनी सभी विश्वस्तीय लाभ एवं ट्रेज़री रिज़र्व को निम्नलिखित में होल्ड करेगी
o बिटकॉयन (बीटीसी)
o एथेरियम (ईटीएच)
o सोलाना (एसओएल)
o यूएसडीटी और यूएसडीसी (स्टेबलकॉयन्स)
o टोकेनाइज़्ड गोल्ड एवं रियल एस्टेट
यह स्ट्रिंग मेटावर्स को कॉर्पोरेट डिजिटल असेट के अडॉप्शन में अग्रणी स्थिति पर स्थापित करता है।
ग्लोबल असेट ट्रेज़री के लिए धनराशि जुटाना
अगले 3 वित्तीय वर्षों में कंपनी ने निम्नलिखित के ज़रिए 2 बिलियन डॉलर धनराशि जुटाने की योजना बनाई हैः
o स्ट्रक्चर्ड कन्वर्टिबल नोट्स
o एडीआर/जीडीआर
o फॉरेन करेंसी कन्वर्टिबल बॉन्ड्स
o फंड्स को उच्च विकास वाले डिजिटल असेट्स और ब्लॉकचेन इन्फ्रास्ट्रक्चर में लगाया जाएगा।
सीईओ का दृष्टिकोण
हमारे राजस्व में 169.40 फीसदी विकास वेब 3.0 इन्फ्रास्ट्रक्चर की ज़बरदस्त मांग को दर्शाता है। अपने ब्लॉकचेन वेलिडेशन नोड्स और डिजिटल असेट ट्रेज़री के साथ हम ऐसे भविष्य का निर्माण कर रहे हैं जहां स्ट्रिंग मेटावर्स विकेन्द्रीकृत डिजिटल असेट इकोनोमी को सशक्त बनाए
स्ट्रिंग मेटावर्स लिमिटेड के बारे में
बीएसई (मेटा) पर सूचीबद्ध स्ट्रिंग मेटावर्स भारत की पहली वेब 3.0 पब्लिसिटी ट्रेडेड कंपनी है जो ब्लॉकचेन वेलिडेशन, आरडब्ल्यूए टोकेनाइज़ेशन और डीसेंट्रलाइज़्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में इनोवेशन को बढ़ावा देती है।
