सेवा संकल्प अभियान अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, श्री राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद
Spread the loveवृद्धजन परिवार और समाज की अमूल्य...
Spread the loveवृद्धजन परिवार और समाज की अमूल्य...
Spread the loveउद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन और आधुनिक...
Spread the loveसेवा मेरा योगदान‘ की भावना के...
रायपुर, 18 मई । छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट आज रविवार शाम 5:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे। सचिन पायलट 19 मई से जांजगीर चापा में शुरु होने वाली कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा में शामिल होंगे। इससे पहले वे शाम 6:00 बजे पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए स्वर्गीय दिनेश मीरानिया के परिवार वालों से मुलाकात करने उनके समता कॉलोनी निवास स्थल जाएंंगे। जिसके बाद 6:30 बजे बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।
जांजगीर चापा में होने वाली संविधान बचाओ यात्रा की तैयारियों को देखने के लिए पीसीसी चीफ जांजगीर चांपा के दौरे पर पहुंच चुके है। इस दौरान दीपक बैज ने बिलासपुर संभाग के सभी जिला अध्यक्षों सहित विधायकों के साथ बड़ी बैठक की। बैठक में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत भी शामिल रहे। संविधान बचाओ यात्रा में प्रदेश के बड़े नेता शामिल होंगे। बैठक में मुख्य रूप से संविधान बचाओ यात्रा को सफल बनाने और उसकी तैयारियों की रूपरेखा पर चर्चा हुई।
