नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveन्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल ने जीता...
Spread the loveरायपुर छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति...
काेरबा / जांजगीर -चांपा 18 मई । जांजगीर में कांग्रेस के द्वारा संविधान बचाओं कार्यक्रम 20 मई काे आयोजित किया गया है, जिसमें कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलेट व प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में कोरबा जिले से ही अध्यक्ष मनोज चौहान के नेतृत्व में 1500 कार्यकर्ता शामिल होंगे। बरपाली व भैसमा में तैयारियों को लेकर रविवार काे मनोज चौहान के द्वारा बैठक ली गई। जिसमें विधायक फुल सिंह राठिया व पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर शामिल हुए। अब तैयारियों को लेकर ब्लाकों में बैठक हो रही है। बांकीमोंगरा में अध्यक्ष टीकाराम मनहर के द्वारा बैठक ली गई। जिसमें राजेश मानिकपुरी, फिरोज अनंत, शिशर सिन्हा, पूजा महंत, रूपा मनहर, छठबाई चौहान, पवन गुप्ता, राजकुमार मिश्रा सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल हुए। दीपका में भी ब्लाक अध्यक्ष दीलीप सिंह के द्वारा कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई। जांजगीर में होने वाले कार्यक्रम में कांग्रेस नेता श्याम नारायण सोनी, परमानंद सिंह, अजय प्रसाद, नवलकिशोर पंडित, संजय आजाद, अशोक देवांगन, रहमान खान, दीपचंद केशरवानी, गोरेलाल यादव, रामगोपाल कुर्रे, रामगोपाल यादव, नारायण कुर्रे, एस मूर्ति के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी तरह शहर अध्यक्ष नाथू यादव के नेतृत्व में भी कांग्रेस के कार्यकर्ता जांजगीर जाने की तैयारी कर रहे है।
