नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार ने मिलाया हाथ, भारत के सबसे बड़े महाकाव्य को डिजिटल माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाने की दिशा में की नई पहल
Spread the loveनमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार...
Spread the loveनमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार...
Spread the loveसोहम शाह ने शेयर किया ‘तुम्बाड’...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष...
रायपुर , 17 मई । छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सुकमा, तोंगपाल, जगदलपुर और दंतेवाड़ा में 13 और रायपुर में 2 ठिकानों को मिलाकर कुल पंद्रह ठिकानों पर आज सुबह एसीबी-ईओडब्ल्यू की छापेमारी जारी है । शराब घोटाले मामले में जेल में कैद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके करीबियों के ठिकानों पर एसीबी-ईओडब्ल्यू ने दबिश दी है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पूर्व मंत्री कवासी लखमा के ड्राइवर बशीर एवं करीबियों के घर पर भी छापा मारा गया है। दंतेवाड़ा में राजकुमार तामो के घर पर भी छापा पड़ा है। सुकमा के हार्डवेयर व्यापारी अनीश बोथरा, राजेश नारा, बशीर अहमद, शेख बशीर, तोंगपाल जयदीप भदौरिया के घर में दुकानों में एसीबी की टीम ने छापामार कार्रवाई की है। राजकुमार तामो पूर्व मंत्री कवासी लखमा के करीबी हैं। रायपुर और जगदलपुर में भी उनके करीबी कारोबारियों के यहां दबिश दी गई है। फिलहाल अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में शराब और कोयला घोटाले मामले में ईडी ने दो पूर्व मंत्रियों, विधायकों सहित 100 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इनमें कांग्रेस सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व विधायक यूडी मिंज, गुलाब कमरो, शिशुपाल का नाम शामिल हैं।
