CG Rajyotsav 2026: 2 नवंबर को सभी जिलों में मनेगा राज्योत्सव, शासन ने मुख्य अतिथियों की सूची की जारी
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के...
Spread the loveरायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन...
कांकेर, 17 मई । जिला मुख्यालय के जंगलवार कॉलेज परिसर में शनिवार सुबह तेंदुए का एक शावक घूमता हुआ देखा गया। घटना को लेकर परिसर में तैनात बीएसएफ के जवानों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया। कॉलेज परिसर जंगल से सटा होने के कारण क्षेत्र में वन्यजीवों की आमद कोई नई बात नहीं है, लेकिन कॉलेज परिसर के भीतर शावक का प्रवेश असामान्य और चिंताजनक माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर वन विभाग ने कॉलेज क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि तेंदुए के शावक की मां भी आस-पास ही हो सकती है, जिससे खतरे की आशंका और बढ़ जाती है। वन विभाग ने कॉलेज प्रबंधन से सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि यदि कोई तेंदुआ या शावक दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी वन विभाग को सूचना दें और किसी भी परिस्थिति में जानवर के पास जाने का प्रयास न करें।
