रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने काशी विश्वनाथ और संकटमोचन मंदिर में किए दर्शन-पूजन
Spread the love वाराणसी, 25 अक्टूबर । रक्षामंत्री...
Spread the love वाराणसी, 25 अक्टूबर । रक्षामंत्री...
Spread the loveरायपुर.छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर...
Spread the loveसुशासन और पारदर्शिता के साथ हर...
इंफाल, 17 मई । मणिपुर में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान राज्य के अलग-अलग स्थानों से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं। सुरक्षा बलों का अभियान अभी जारी है।
मणिपुर पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने इंफाल ईस्ट जिले के इरिलबुंग थाना क्षेत्र के नुंगजेंगबी यूरुप हिल में तलाशी अभियान के दौरान एक सफेद बोरे से .303 राइफल (मैगजीन सहित), 9 एमएम पिस्तौल (3 मैगजीन), देसी पिस्तौल, 9 एमएम के छह जिंदा राउंड, .303 एलएमजी के तीन मैगजीन, सात कार्बाइन मैगजीन, 7.62 एमएम के छह जिंदा राउंड, एके 47 (5.56 एमएम) के 19 जिंदा राउंड, वुड पीयर्सिंग शेल, 7.62 मिमी के 410 खाली खोखे, छह ट्यूब लॉन्चिंग (मिनी फ्लेयर), पांच नॉर्मल टीयर स्मोक शेल, दो टीयर चिली स्मोक शेल, दो वायरलेस सेट बैटरी (मोटोरोला) बरामद किए।
काकचिंग जिले के भैंस फार्म के पास खारुंगपत इलाके में हुए अभियान में कार्बाइन (खाली मैगजीन), चार बोल्ट एक्शन सिंगल बैरल राइफल, एक रिवॉल्वर, तीन हैंड ग्रेनेड (नं. 36), एक मोर्टार शेल (51 एमएम) के राइफल के 20 खाली खोखे, .303 राइफल के 13 खोखे, एसएलआर के 10 खोखे, चार ट्यूब लॉन्चिंग, एक स्मोक ग्रेनेड, तीन टीयर स्मोक शेल (सॉफ्ट नोज), एक बाओफेंग सेट, दो कैम्फ्लाज हेलमेट, दो बीपी कवर, एक मैगजीन पाउच, दो जोड़ी टैक्टिकल बूट और तीन बैग जब्त किए गए।
सेनापति जिले के कैलेंजांग गांव में सर्च अभियान के दौरान दो बोल्ट एक्शन सिंगल बैरल राइफल, एक .22 बोल्ट एक्शन राइफल, एक पिस्तौल (9 एमएम) मैगजीन सहित, दो जिंदा राउंड (9 एमएम) और 10 जिंदा राउंड (7.62 एमएम) बरामद हुए।
