CG- हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप
Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में...
Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में...
Spread the loveभिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई में...
Spread the love00 31 दिसंबर तक पात्र लोगों...
–कांग्रेस सरकार ने राजनीति करने के उद्देश्य से रोका स्काई वॉक का निर्माण कार्य
रायपुर 16 मई । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शुक्रवार काे एक बयान जारी कर कहा कि राजधानी रायपुर में ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए स्काई वॉक की योजना बनी थी, बहुत बड़े पैमाने पर काम हो चुका था, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने राजनीति करने की उद्देश्य से स्काई वॉक के काम को रोक कर जनता को इसके लाभ से वंचित कर दिया।
साव ने कहा कि, कांग्रेस ने जांच कमेटी बनाई थी और उनकी ही कमेटी ने रिपोर्ट में कहा कि स्काई वॉक को बनाया जाना चाहिए। स्काई वॉक नहीं बनने के लिए कांग्रेस पूरी तरह दोषी है। वहीं हमारी सरकार बनने के बाद स्काई वॉक के कार्य को आगे बढ़ाने का फैसला किया। इसके लिए टेंडर लगातार जारी किए गए। अब 37.75 करोड़ रुपये के टेंडर की मंजूरी हो गई है, अब काम तेजी से आगे बढ़ेगा। कार्य की लगातार समीक्षा करेंगे, ताकि काम आगे बढ़ सकें।
साव ने कहा कि, साय सरकार पेंशनर्स के हित में बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने महंगाई भत्ता में तीन फीसदी की वृद्धि की है। इससे डेढ़ लाख से अधिक पेंशनर्स और उनके परिजनों को लाभ होगा।
