अब अलग-अलग सेंटरों के चक्कर होंगे खत्म! एक छत के नीचे होगी प्रतियोगी परीक्षाएं, इतने करोड़ की लागत से राजधानी में बनेगा हाईटेक मेगा एग्जाम सेंटर…
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के...
Spread the loveWhatsApp अपने Android ऐप के इंटरफेस...
रायपुर, 16 मई । मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक बस्तर समेत दक्षिण इलाकों में गरज-चमक के साथ मध्यम से हल्की बारिश की गतिविधि जारी रहने की जानकारी दी है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, नारायणपुर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा, आंधी (40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से) और वर्षा की संभावना जताई है।इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रायपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया।मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ में तेज हवा के साथ गरज-चमक के साथ मध्यम वर्षा हो सकती है।राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह से आसमान पर बादल छाए हुए हैं। लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिन और ऐसे ही रह सकते हैं, खासकर बस्तर और आसपास के इलाकों में बारिश के आसार बने हुए हैं।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक द्रोणिका उप-हिमालयीन पश्चिम बंगाल और उससे सटे सिक्किम से होते हुए दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश तक, छत्तीसगढ़ के ऊपर से गुजरते हुए लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। इस मौसमीय प्रणाली के प्रभाव से प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां बनी हुई हैं।
आज प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है। सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, कोरिया, में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से) और वर्षा की संभावना जताई है।मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान में 19 मई तक मामूली उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है, इसके बाद इसमें गिरावट देखी जा सकती है।
राजधानी रायपुर में आज आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
