रामकृष्ण बाग में मां भगवती की आराधना, अष्टमी पर सुंदरकांड का आयोजन
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the love जल संरक्षण की शपथ10 दिवसीय...
Spread the love उज्जैन से अयोध्या-ओरछा तक मंदिरों...
देवास – एजुकेशन कंपनी फिजिक्सवाला (पीडब्ल्यू) के एमपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं के मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के परिणामों में शानदार प्रदर्शन करने वाले अपने छात्रों की सफलता का जश्न मनाया। पीडब्ल्यू के 10 छात्र राज्य के टॉप 10 रैंकर्स में शामिल हैं।
इस सूची में शामिल हैं – प्रज्ञा जैस्वाल(रैंक 1), आयुष द्विवेदी (रैंक 2), अनुराग कुमार साहू (रैंक 5), सौरभ त्रिपाठी और वैष्णवी शुक्ला (रैंक 6), वेदिका पटेल (रैंक 7), अभिमन द्विवेदी और आयुष प्रजापति (रैंक 8), शुभम तिवारी (रैंक 9), और वेदिका चौरसिया (रैंक 10)। ये सभी छात्र पीडब्ल्यू के उड़ान और रूद्र MP बोर्ड वाला बैचों का हिस्सा थे, जो MP बोर्ड के छात्रों को संरचित पढ़ाई और नियमित मूल्यांकन के माध्यम से मदद करते हैं।
इसके अलावा, 248 छात्रों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। कक्षा 12वीं के परिणामों में भी पीडब्ल्यू के 4 छात्र टॉप 10 में शामिल हुए हैं – हर्ष पांडे (रैंक 2), राधा साहू (रैंक 8), जीवनलाल बाथरे (रैंक 9) और अनामिका पटेल (रैंक 10)।
फिजिक्सवाला के संस्थापक और शिक्षक, अलख पांडे ने इस अवसर पर कहा, “ये परिणाम छात्रों की मेहनत और हमारे शिक्षण केंद्रों की सोच को दर्शाते हैं। हम देशभर के छात्रों को इसी तरह मार्गदर्शन और अनुभवी शिक्षकों की सहायता प्रदान करते रहेंगे।”
सिंगरौली की प्रज्ञा जैस्वाल, जिन्होंने राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया, ने कहा, “मैं इतने अच्छे अंक लाकर बेहद खुश हूं। इसके लिए मैं अपने परिवार और पीडब्ल्यू की पूरी टीम का धन्यवाद करती हूं। उन्होंने मुझे पढ़ाई के लिए जरूरी स्ट्रक्चर और मोटिवेशन दिया। आगे चलकर मैं सिविल सर्विस में जाना चाहती हूं और देश की सेवा करना चाहती हूं।
