नलखेड़ा: कुएं में मिले महिला और तीन वर्षीय बेटे के शव, ससुराल पक्ष पर परिजनों ने लगाए आरोप
Spread the loveSpread the love
Spread the loveSpread the love
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
वाशिंगटन, 16 मई । अमेरिकी प्रशासन को उम्मीद है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के बीच बहुत जल्द ही मुलाकात होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति के उप सहायक और आतंकवाद निरोध के वरिष्ठ निदेशक सेबेस्टियन गोर्का का ऐसा मानना है। उन्होंने कहा कि सौदे और समझौते तो होते ही रहते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप और पुतिन के मिलने का सही समय आ गया है। उन्होंने पॉलिटिको अखबार के तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन में यह घोषणा की।
रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने इस अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन की रिपोर्ट में यह जानकारी दी। खबर में यह भी कहा गया कि सेबेस्टियन गोर्का ने इस संबंध में पूछे गए अन्य सवालों का जवाब गोलमोल दिया। गोर्का ने कहा कि उन्हें सवालों में कोई उलझा नहीं सकता। उनसे एक सवाल पूछा गया कि क्या ट्रंप ने इस्तांबुल में रूस-यूक्रेन वार्ता में भाग लेने की योजना बनाई है? व्हाइट हाउस के इस अधिकारी ने सपाट जवाब दिया-नहीं।
गोर्का ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि इसमें शामिल सभी पक्षों की ओर से कोई अड़ियल रवैया न हो। लेकिन आप निश्चिंत हो सकते हैं कि जब समझौते पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी तो राष्ट्रपति ट्रंप जरूर मौजूद होंगे। क्रीमिया और अन्य क्षेत्रों पर रूस की संप्रभुता की अंतरराष्ट्रीय मान्यता पर संभावित चर्चा के बारे में उन्होंने कहा कि इस पर वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। हालांकि रूसी राष्ट्रपति के प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव ने गुरुवार को को कहा कि आने वाले दिनों में पुतिन-ट्रंप की मुलाकात की कोई योजना नहीं है।
