बच्चों के पोषण और दिल्ली में क्रेच नीति की मांग पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यक्रम आयोजित
Spread the love नई दिल्ली: (ऊषा माहना/ माधव...
Spread the love नई दिल्ली: (ऊषा माहना/ माधव...
Spread the loveमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की...
Spread the love नई दिल्ली, 16 अक्टूबर ।...
दंतेवाड़ा, 15 मई । जिले में नवा दंतेवाड़ा एफएम रेडियो का स्थानीय भाषा-बाेली में बस्तर की संस्कृति, बस्तर के खान पान, बस्तर की परंपरा का प्रसारण सहित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। नवा दंतेवाड़ा एफएम रेडियो सेंटर से तीन चरणों में प्रसारण हो रहा है। पहले चरण में सुबह 8 बजे से सुबह 10 बजे तक प्रसारण होता है, उसके बाद दोपहर 1 बजे से तीन बजे तक प्रसारण होता है, फिर शाम 5 बजे से शाम 7 बजे तक प्रसारण किया जा रहा है । एफएम रेडियो सेंटर में स्थानीय युवा रेडियो जॉकी और तकनीशियन के रूप में काम कर रहे हैं, ये युवा अपनी भाषा और स्थानीय बोली के जरिए लोगों तक जानकारी पहुंचा रहे हैं।
नवा दंतेवाड़ा एफएम रेडियो के डायरेक्टर वीरेश सिंह ने गुरुवार काे बताया कि दंतेवाड़ा के कलेक्टर कुणाल दुदावत और जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा की पहल से इस नवा दंतेवाड़ा एफएम रेडियो सेंटर की शुरुआत हुई। इस रेडियो प्रसारण केंद्र के जरिए हम स्थानिय युवाओं को रोजागर के साथ-साथ उनके जरिए लोगों तक प्रशासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रसार कर रहे हैं, इससे दंतेवाड़ा के लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी मिल रही है।
