ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, इतने नए जजों की नियुक्ति को मिली मंजूरी…
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
कोरबा, 14 मई । कटघोरा लखनपुर मार्ग पर आज सुबह एक तेज रफ्तार कार ने माेटरसाइकिल सवार दंपती को टक्कर मार दी, जिससे पति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, कटघोरा थाना क्षेत्र के विजयपुर निवासी प्रताप पटेल अपनी पत्नी के साथ कटघोरा जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार डस्टर कार सीजी 12 एजी 8960 ने उनकी माटरसाइकिल काे टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रताप पटेल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
महिला को स्थानीय लोगों की मदद से डायल 112 की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए कोरबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
वहीं, घटनास्थल पर पहुंची कटघोरा पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
