नलखेड़ा: कुएं में मिले महिला और तीन वर्षीय बेटे के शव, ससुराल पक्ष पर परिजनों ने लगाए आरोप
Spread the loveSpread the love
Spread the loveSpread the love
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
सूरजपुर, 14 मई । शासकीय महाविद्यालय सिलफिली में बीते शाम नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और सुरक्षित प्रतिक्रिया देना सीखना था। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सहायक प्राध्यापक शालिनी शांता कुजूर द्वारा नागरिक सुरक्षा की भूमिका के बारे में बताया गया तथा पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बारे में भी जानकारी दी गई एवं ‘भारतीय सेना के प्रतिउत्तर में एक्शन “ऑपरेशन सिंदूर” के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
सभी विद्यार्थियों को एनएसएस के वर्तमान स्थिति के परिपेक्ष में भारतीय बॉर्डर पर हो रही घटनाक्रम को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर देश की सेवा के लिए सिविल डिफेंस वालंटियर माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हेतु सभी विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों को अपना रजिस्ट्रेशन करने के लिए निर्देशित किया गया। हम घर पर रहकर भी अपने देश की सेवा में सहयोग दे सकते हैं नागरिक नियम का पालन करके।
इस कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं मुख्य वक्ता प्राचार्य अमित सिंह बनाफर ने महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने अपने उद्बोधन में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का मकसद पर बच्चों को जानकारी दी। मॉक ड्रिल के सात एक्सरसाइज के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी, उन्होंने बताया कि, आपकी सतर्कता ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है। ब्लैक आउट के दौरान किसी भी प्रकार की रोशनी, मोमबत्ती, टॉर्च, लाइटर नहीं जलाना है। इनवर्टर व जनरेटर बंद करें, ताकि बाहरी रोशनी समाप्त हो सके। खिड़कियों व दरवाजों के पर्दे बंद करें, ताकि रोशनी बाहर न दिखे। वाहन चला रहे हो तो तुरंत किनारे लगाकर बंद कर दें, हेडलाइट और इंडिकेटर बंद रखें। सभी सदस्य परिवार के एक जगह पर सुरक्षित रखें विशेष रूप से बच्चों बुजुगों और दिव्यांग जनों को।
रेडियो मोबाइल या अन्य माध्यम से सरकारी निर्देश सुनते रहे एवं इसका पालन करें। पड़ोसियों को भी सतर्क करें, विशेष कर अकेले रह रहे लोगों को तथा जरूरी दवाइयां और टॉर्च आदि सामान पहले से तैयार रखें। इसकी जानकारी दी गई तथा वीडियो के माध्यम से मॉक ड्रिल का अभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की एनएसएस टीम एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। मौके पर सहायक प्राध्यापक अंजना, अजय तिवारी, भारत लाल कंबर, आशीप कौशिक, थी जफीर, स्वाति यादव एवं कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
